यमुना ने बजाई खतरे की घंटी, तीन  दिन तक सतर्क रहने की सलाह

आगरा ब्रेकिंग

यमुना ने बजाई खतरे की घंटी, तीन  दिन तक सतर्क रहने की सलाह।

कैलाश, बलकेश्वर और अमर बिहार देगा चुनौती, 17 जुलाई तक शहर में हर घंटे बढ़ेगा जलस्तर।

77 हजार क्यूसेक जल शाम तक छोड़ा गया गोकुल बैराज से।

495 फीट से ऊपर पहुंचेगा कालिंदी का जलस्तर, बल्केश्वर घाट की सीढ़ियां डूबी, कैला मैया के मंदिर पर लगा ताला।

225 कर्मचारी शहर और देहात के इलाकों में किए गए तैनात, पल-पल की अपडेट ले रहा है सिंचाई विभाग।

आगरा
यमुना का पानी आज सुबह ताजगंज श्मशान घाट में पहुंच गया। श्मशानघाट में पानी पहुंचने पर अंतिम संस्कार रोक दिए गए हैं, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना किनाने के हिस्सों में पानी भरने लगा है। कैलाश मंदिर घाट, बल्केश्वर घाट पर सीढ़यां डूब गई हैं और पानी लगातार बढ़ रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks