
( 6 अभियुक्त चोरी के माल सहित गिरफ्तार )
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिहं ने आज मगंलवार को पुलिस लाइन मे आयोजित प्रेस कान्फ्रेस के दौरान बताया कि वादी मतीन पुत्र मौ0 शमशाद निवासी शीशग्रान कस्बा व थाना मारहरा द्वारा थाना मारहरा पर सूचना दी गई कि दो जून को उनके पिता मौ0 शमशाद पुत्र दीदार बक्स कस्बा मारहरा स्थित हैदरी चैक से अपनी टिर्री में अज्ञात व्यक्ति को बिठाकर मिरहची की तरफ ले गए थे, बाद में वादी के पिता बेहोशी की हालत में ग्राम नूरपुर के पास बाग में मिले हैं, सवारी के रूप में बैठे व्यक्ति उनके पिता को बेहोश करके टिर्री चुरा ले गए हैं, इस सूचना पर थाना मारहरा पर मुअसं0- 89/2023 धारा 328, 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
इसी तरह वादी रामनरेश पुत्र रामसेवक ग्राम भुरगवा थाना मारहरा द्वारा थाना मारहरा पर सूचना दी गयी कि दिनांक 08.05.2023 को रेलवे स्टेशन मारहरा से समय करीब 08:00 बजे रात्रि में तीन सवारी लेकर वह ई-रिक्शा से मिरहची जाते समय रास्ते में सराय बूले खाँ के पास रुककर पेशाब करने लगे, तभी ई-रिक्शा में बैठे तीनों लोग उनका ई-रिक्शा तथा उनका कीपैड का मोबाइल चोरी करके भाग गये इस सूचना पर थाना मारहरा पर मुअस0- 93/2023 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि गत सोमवार को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियोगों में वाॅछित चल रहे छै शातिर ई-रिक्शा चोरों को ग्राम चिलासनी थाना कोतवाली देहात से चोरी किए गए चार ई-रिक्शा, चौदह ई-रिक्शा बैटरी, एक कटा हुआ ई-रिक्शा, एक चोरी किया गया मोबाइल तथा ई-रिक्शा काटने के औजारों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है तथा प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पता-
- विजय पुत्र मोतीराम निवासी खोजपुर थाना मिरहची हाल पता नगला मानसिंह विजय लॉज शमसान घाट के पास थाना गाधीपार्क अलीगढ
- चन्दन पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम बादरी थाना अकराबाद जनपद अलीगढ हाल पता नगला मानसिंह विजय लॉज, थाना गाधीपार्क अलीगढ
- हृदेश पुत्र कोमल सिंह निवासी चिलासनी थाना कोतवाली देहात एटा
- कालीचरण उर्फ करन उर्फ फूलसिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी चिलासनी थाना कोतवाली देहात एटा
- सतेन्द्र पुत्र पातीराम निवासी चिलासनी थाना कोतवाली देहात एटा
- बबलू पुत्र जीवाराम निवासी चिलासनी थाना कोतवाली देहात एटा
प्रकाश में आए अभियुक्तों का नाम पता- - धारा पुत्र गरीब दास निवासी बाबा कालोनी टॉवर के पास थाना गाधी पार्क अलीगढ
- रेशमपाल पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम बादरी थाना अकराबाद जनपद अलीगढ हाल पता नगला मानसिंह विजय लॉज शमसान घाट के पास थाना गाधीपार्क अलीगढ
- सुनील पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम कुआ थाना इगलास अलीगढ