*श्री गणेशाय नम:* :
‼️ *जय माता दी* ‼️
*रविवार व्रत महात्मय व्रत और उद्यापन विधि और लाभ*

भगवान सूर्यदेव की पूजा रविवार के दिन की जा सकती है अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह अपने समस्त कष्टों से मुक्ति पा सकता है और असीम सुखों को पा सकता है इसका उल्लेख नारद पुराण में भी है की रविवार के दिन पूजा करना काफी आरोग्यदायक और शुभ होता है. रविवार व्रत रखने से सूर्य देव की कृपादृष्टि जातक पर बनी रहती है सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है और नवग्रह शांति विधान के अनुसार भी सूर्योपासन करने मात्रा से समस्त ग्रहों की शांति हो जाती है हर व्यक्ति को रविवार का व्रत रखना चाहिए, उस दिन प्रातःकाल में सूर्यदेव की पूजा करके सूर्यनमस्कार भी करना चाहिए इस विधि से पूरा जीवन सुखों से भर जाता है.
*रविवार व्रत के लाभ*
रविवार क्योंकि सूर्य देवता की पूजा का दिन है इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से सुख -समृ्द्धि, धन- संपति और शत्रुओं से सुरक्षा के लिये इस व्रत का महत्व कहा गया है रविवार का व्रत करने व कथा सुनने से व्यक्ति कि सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस उपवास करने वाले व्यक्ति को मान-सम्मान, धन, यश और स