सामुदायिक रसोई के संचालन में सहयोग कर अलीगंज के पत्रकार भी बने कोविड – 19 योद्धा
—————————————-अलीगंज
संवाददाता (एटा) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा घोषित लॉक डाउन के चलते सर्वहारा गरीब वर्ग के समक्ष उतपन्न हुई रोजी रोटी की समस्या के समाधान की दिशा में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा अपने निजी श्रोतों से संचालित सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रतिदिन सुबह शाम लगभग 3500 भोजन पैकेट निशुल्क: बटंबाऐ जाने से प्रभावित होकर अलीगंज के पत्रकारो ने भी आपस में इक्कीस हजार रुपये की सहयोग राशि पत्रकार एसोसियेशन के नगर अध्यक्ष सचिन्द्र कुमार गुप्ता के नेत्रत्व में पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू को भेटंकर कोविड-19 योद्धा बनने का गौरव हासिल किया है ! इस वैश्विक महामारी के समूल विनाश के लिए लॉक डाउन के दौरान गरीब लोगों को निशुल्क: भोजन व्यवस्था में पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई में सहयोगार्थ साक्षी बनकर कोविड -19 योद्धा बनने का गौरव पत्रकार निकेश सक्सेना, अशोक कुमार गुप्ता ,सुनील कुमार गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता आदि पत्रकारों ने हासिल किया है ! अलीगंज पत्रकार एसोसियेशन के बैनर तले की गयी इस मानवीय पहल की जनपदीय पत्रकार एसोसियेशन के सभी पत्रकार साथियों द्वारा सराहना की गई है ! पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने भी इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ वैसे तो जन जीवन की सुरक्षा के लिए इस महामारी के दौरान दिन दुपहरी वीरान सडकों पर अपनी जान की परवाह किए बिना समाचार सकंलन कर जनता जनार्दन को जागरूक करने में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है , लेकिन इसके बावजूद भी सम्मानित पत्रकारों द्वारा कि कोई गरीब भूखा प्यासा न रहने पाऐ, इस कडी मे आर्थिक सहयोग किया जाना प्रशंसनीय है !