भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरिया की घर वापसी:

*!!.भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरिया की घर वापसी: सीएम शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने थमाया भाजपा का झंडा.!!*

भोपाल। 2018 के विधानसभा चुनाव में बागी हुए युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशध्‍यक्ष धीरज पटैरिया वापस बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में धीरज पटैरिया अपने समर्थकों के साथ पार्टी में लौटे। वरिष्‍ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने कहा कि पटेरिया अपने घर में वापस आ गए हैं। शर्मा ने कहा कि युद्ध का नगाड़ा बज चुका है। इस युद्ध में शत्रु सेना को परास्त करने और विजय का झंडा लहराने का दायित्व सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का है। एक-एक कार्यकर्ता सिपाही बनकर जुट जाए। पूरा नेतृत्व भी जुटा हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि पटेरिया बीजेपी में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। बीच में स्थितियां ऐसी रही थी लेकिन फिर एक बार बीजेपी में स्वागत किया जा रहा है। बीजेपी दफ्तर के बाहर सिर्फ नागड़ा नहीं बजा है। सेनाएं अपने-अपने है और युद्ध की शुभारंभ की घोषणा हुई है। हर हालत में बीजेपी की सरकार मध्य प्रदेश में बनानी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks