स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार*कैसे आया भारत मे

*स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार*कैसे आया भारत मे?*

*रुपईडीहा( बहराइच)*।नेपाल सीमा पर स्थित
रुपईडीहा पुलिस ने आज एक नेपाली युवक को11 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। जब वह नेपाल जाने की फिराक में था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर
उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आरक्षी प्रभाकर चौधरी, रणजीत सिंह व जाबिन्दर यादव आदि की टीम गठित कर एक नेपाली युवक जो कि 11ग्राम स्मैक को भारत से खरीद कर चोरी छुपे नेपाल जाने के फिराक में था ।आज दोपहर बरथनवा से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त विनोद थारू पुत्र दीपकराम निवासी कोहलपुर को मु0अ0सं0 129/202 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में बहराइच रवाना कर दिया गया ।
अब सवाल यह उठता है कि भारत-नेपाल सीमा पर सरकार ने कड़ी निगरानी के निर्देश दिए है ।इसके बावजूद आरोपी नेपाली युवक कैसे सीमा पार कर आ गया और पुलिस को जाते समय मुखबिर से उसकी सूचना मिली ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks