
ब्रेकिंग
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री का भी विभाग बदला, अब स्वास्थ्य राज्य मंत्री का प्रभार
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू का विभाग बदले जाने के बाद बाद अब कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को भी कानून मंत्रालय से हटा दिया गया है। एसपी सिंह बघेल को अब स्वास्थ्य राज्य मंत्री बना दिया गया है। मोदी सरकार का ये अपने आप में एक बड़ा फैसला है। एक ही दिन में कानून मंत्रालय संभाल रहे दोनों मंत्रियों को बदल दिया गया है।