
अवैध शस्त्र तस्कर गिरफतार।
कासगंज,थाना अमांपुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में एक अभियुक्त इसरार पुत्र मोहम्मद निसार निवासी नगला इन्द्र जीत थाना अमांपुर पता हाल मुल्लापाडा भुजपुरा थाना ऊपरकोट अलीगढ़,३८ वर्ष को नगला सुम्मेर पुलिया सहावर रोड से एक तमंचा ३१५ बोर ,दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया , अभियुक्त पर थाना मारहरा ,एटा में दो , थाना अमांपुर कासगंज में एक , थाना सिढपुरा , कासगंज में चार ,आयुध अधिनियम सहित संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं।