अवैध शराब बनाने की भट्टी सहित ,२५, लीटर शराब और यूरिया तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद

अवैध शराब बनाने की भट्टी सहित ,२५, लीटर शराब और यूरिया तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद।
कासगंज,जनपद में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अवैध शराब और शराब माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सोरों पुलिस ने क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में सांकरा सियपुर जाने वाली दोनों शहरों के बीच सियपुर में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर शराब बनाने की भट्टी , यूरिया , तथा शराब बनाने के उपकरण सहित २५, लीटर शराब बरामद की। शराब बना रहे तीन अभियुक्त भागने में सफल रहे। जिनमे से राजेश पुत्र राजा राम निवासी ग्राम सियपुर थाना सोरों में संगीन धाराओं में चार मुकदमे ,२.जसबीर पुत्र ओमप्रकाश गांव सियपुर जिस पर थाना सोरों में जुआ अधिनियम एवं तीसरा शंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम सियपुर थाना सोरों बताए जाते हैं।
डॉ विनय शौनक कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks