
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के स्थापना दिवस पर व सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर बाबा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा हवन करते हुए सभी साथियों ने बाबा टिकैत के बताए मार्ग पर चलने का निर्णय लिया तथा आजीवन पूर्ण अराजनीतिक रहने का संकल्प भी लिया तथा सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे
जिला अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि आज भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक को पूरा 1 वर्ष हो गया है हम पूछे तन मन धन से इस संगठन के साथ किसानों की लड़ाई लड़ेंगे
युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि पिछले वर्ष बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा को लेकर जो संगठन बना था हम उसी संगठन में आजीवन रहेंगे और बाबा टिकैत के बताए मार्ग पर चलेंगे
व्यापार प्रकोष्ठ के युवा जिला अध्यक्ष इस्तकार चौधरी ने कहा कि बाबा टिकट साहब की नीतियों से कोई समझौता नहीं होगा पूरी ताकत के साथ आंदोलन होंगे प्रशासन सावधान रहें
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित:-
डॉ ओमकार सिंह चौहान अशोक चौधरी लाला चौधरी विनोद चौधरी अमित त्यागी दुष्यंत त्यागी गुड्डू प्रधान योगेंद्र सिंह कांति प्रसाद त्यागी मुनेश कुमार मनीराम शर्मा सतीश चंद्र त्यागी धर्मवीर सिंह आलोक कपिल गुर्जर गौरव गुर्जर हनीफ कैलाश चंद आरिफ खान सलमान खान जाकिर खान आदि लोगों ने भाग लिया