
एटा
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र पर आज दिनांक 15.5.2023 आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर दो खड़े परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी रेशमा नाज पुत्री हाजी अब्दुल वारिस हाल निवासी चौधरी रहीम उल्लाह कपाउंडर बाबूगंज कोतवाली नगर एटा।
प्रतिवादी सनी अनवर निवासी किदवई नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
वादी सपना पुत्री महीपाल निवासी नरौरी थाना बागवाला जिला एटा।
प्रतिवादी राम गणेश पुत्र विश्राम सिंह रामनगर मलहोसी थाना साहार जनपद औरैया।
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए ।आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर नीलम गुप्ता पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश गौरी पूजा मौजूद रहे।