एटा नगर पालिका परिषद पर भाजपा की सुधा गुप्ता भी की बड़ी जीत दर्ज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा नगर पालिका परिषद पर भाजपा की सुधा गुप्ता ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। राजनीतिक लोग जो गुणा-भाग लगा रहे थे उससे कहीं अधिक वोट भाजपा को मिले। यह वोट देख भाजपाई गदगद हैं। सपा की मुन्नी बेगम 14836 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गांधी 8333 वोट लेकर जमानत भी नहीं बचा सकीं।
शनिवार को गल्ला मंडी में मतगणना शुरू हुई। पोस्ट बैलेट पेपर में सपा ने जीत दर्ज की। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले ही चरण में भाजपा ने करीब एक हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली। दूसरे राउंड में भाजपा को 7897, सपा की मुन्नी बेगम को 5928 तथा निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गांधी को 2987 वोट मिले।
ऐसे ही तीसरे राउंड में भाजपा की सुधा गुप्ता को 11777, सपा की मुन्नी बेगम को 8384 तथा निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गांधी को 4414 वोट मिले। तीसरे चरण में करीब भाजपा को 3393 मतों की बढ़त बनाते ही दूसरे प्रतिद्धंदी अपने आप को पिछड़ता हुआ मानने लगे। यहीं से भाजपा का हर राउंड में ग्राफ बढ़ता चला गया।
चौथे राउंड की गणना होते ही निर्दलीय प्रत्याशी के पति राकेश गांधी अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल से बाहर चले गए। कुछ ही देर में सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने भी मतगणना स्थल छोड़ दिया। भाजपा को 23242, सपा को 14836 तथा निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गांधी को 8333 वोट मिले। वोटों की गिनती के बाद सुधा गुप्ता को विजयी घोषित कर दिया गया। जैसे ही उनके समर्थकों को यह जानकारी मिली वैसे ही लोग उन्हें बधाई देने लगे।
कांग्रेस की प्रत्याशी सीमा देवी 738, निर्दलीय प्रत्याशी नाजमा बेगम को 329, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राजकुमारी को 245, निर्दलीय प्रत्याशी रानी को 102, निर्दलीय प्रत्याशी जय देवी को 88 वोट मिले।