वाहन स्वामी 08 मई को मण्डी समिति में अपने वाहन उपलब्ध कराएं-एडीएम प्रशासन

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023

वाहन स्वामी 08 मई को मण्डी समिति में अपने वाहन उपलब्ध कराएं-एडीएम प्रशासन

एटा– अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने सूचित किया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत निर्वाचन हेतु आवश्यक समस्त हल्के वाहन, शासकीय वाहन, प्राइवेट वाहन व समस्त प्रकार के भारी वाहन (स्कूल बसें, प्राइवेट बसें) का जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया है। जिसकी उपलब्धता 08 मई की अपरान्ह 02 बजे स्थान मण्डी समिति जीटी रोड एटा पर की जानी है। एडीएम प्रशासन ने समस्त वाहन स्वामियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित तिथि, स्थल पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिसके लिए वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks