मतदान के दिन सब कार्य छोड़कर सबसे पहले मतदान करें

एटा, 5 मई। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि उत्तर प्रदेश में नगर पालिका चुनाव की घोषणा हो चुकी है,उक्त चुनावों से ही आगे होने वाले चुनावों की दशा और दिशा तय होगी मेरा सभी जनपद वासियों से निवेदन है कि उक्त चुनावों में बहुत सोच समझकर निर्णय लें क्योंकि मामला एटा के विकास का है। क्योंकि अगर थोड़ी भी चूक हुई तो पाँच साल तक झेलना पडेगा। अभी तो लोग तरह-तरह के प्रलोभन देंगे लेकिन जीतने के बाद फिर कुछ नहीं करेंगे ऐसे लोगों से भी हम लोगों को सावधान रहना पड़ेगा। अब लोकतंत्र का जमाना है इसलिए सभी को आगे आकर वोट करना होगा क्योंकि अब वोट की राजनीति से ही दिशा और दशा तय होगी।
श्री चौहान ने कहाँ कि हम सभी वोटरों को बहुत सोच समझ कर निर्णय लेना है क्योंकि कभी-कभी गलत निर्णय हो जाता है तो बाद में फिर पछतावा ही रह जाता है इसलिए हम लोगों को किसी लोभ लालच में नहीं आना चाहिए बल्कि अपनी बुद्धि विवेक से निर्णय लेना चाहिए गलत आदमी के हाथ में सत्ता जाने से वह उसका गलत दुरुपयोग करता है। मेरा सभी जनपद वासियों से निवेदन है कि मतदान के दिन सब कार्य छोड़कर सबसे पहले मतदान करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks