
जनपद सोनभद्र
सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र द्वारा खोये/गिरे हुए 50 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट (अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपये) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में खोये/ गिरने से सम्बन्धित मोबाइल सेट की बरामदगी करने हेतु क्षेत्राधिकारी अपराध संजीव कटियार के निर्देशन में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह व प्रभारी एसओजी शेषनाथ पाल के नेतृत्व में सर्विलांस सेल में मोबाइल रिकवरी टीम गठित किया गया । सर्विलांस सेल टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुये 50 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट को सफलता पूर्वक बरामद किया गया जिनकी कुल कीमत लगभग 06 लाख रुपये है । बरामद किये गये 50 मोबाइल सेटों को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।
बरामदगी का विवरण–
कुल 50 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 06 लाख रुपये ) ।
पुलिस टीम का विवरण-
- निरीक्षक राजेश सिंह प्रभारी, सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
- निरीक्षक शेषनाथ पाल, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र ।
- हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 शशिप्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 अतुल सिंह, का0 सतीश पटेल, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव एसओजी/स्वाट टीम जनपद सोनभद्र ।
- का0 प्रकाश कुमार सिंह, का0 सौरभ राय, का0 अमित कुमार सिंह सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र ।