कासगंज : बुद्ध दर्शन मानव कल्याण के लिए सर्वाधिक उपयोगी : मदन राजपूत

बुद्ध के अवतरण दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित एवं लक्ष्य के प्रांतीय संगठन मंत्री मदन राजपूत के आवास विकास काॅलोनी स्थित आवास पर बुद्ध संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
संगोष्ठी में बोलते हुए मदन राजपूत ने कहा कि बुद्ध आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितना अपने समय में थे। बुद्ध दर्शन शांति, सुख, अहिंसा के लिए प्रेरित करता है। लक्ष्य के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र वर्मा ने कहा कि बुद्ध का जीवन हम सबके लिए अभिप्रेरणीय है। प्राथमिक शिक्षक संघ, कासगंज के जिला संयोजक खूबेन्द्र सिंह लोधी ने नयी पीढ़ी को बुद्ध को पढ़ने और समझने का आह्वान करते हुए कहा कि बुद्ध दर्शन एक वैज्ञानिक दर्शन है।
इस अवसर पर इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामचन्द्र वर्मा, लक्ष्य संरक्षक करन सिह लक्ष्य संरक्षक के के सिंह, धनंजय प्रताप सिंह, महामंत्री अरविंद राजपूत डा सर्वेश सुधाकर, राहुल वर्मा, विनोद कुमार, हेमंत सुधाकर, पंकज कुमार, सत्यपाल, अरविंद राजपूत, सरिता राजपूत आदि बुद्ध के अनुयायी उपस्थित रहे।