मान्यता समाप्ति मामले में 42 स्कूलों से नहीं आया जवाब, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपलोड न करने वाले 42 विद्यालयों ने अभी तक शिक्षा विभाग को नोटिस का जवाब नहीं दिया है। जवाब देने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने 28 अप्रैल तक का समय दिया था। जवाब न देने वाले विद्यालयों को विभाग पुन नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। दूसरे नोटिस का जवाब न देने पर विद्यालयों की मान्यता समाप्त की जाएगी।
यू डायस पोर्टल पर स्कूल, शिक्षक ओर छात्रों का डाटा अपलोड करने के निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के सभी विद्यालयों को दिए गए। इसमें से 42 विद्यालयों ने कोई छात्रा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। इसके बाद संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी कर 28 अप्रैल तक जवाब देने को कहा गया था। साथ ही डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी इन विद्यालयों ने कोई जवाब बेसिक शिक्षा विभाग को नहीं दिया है।
42 विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड न करने पर मान्यता प्रत्याहरण संबंधी नोटिस दिए गए थे। नोटिस का जवाब देने के लिए 28 अप्रैल तक का समय दिया गया था। इस दौरान किसी भी विद्यालय का जवाब नहीं आया है। इनको पुन दूसरा नोटिस दिया जाएगा। दूसरे नोटिस का जवाब न आने पर मान्यता समाप्त की जाएगी।
संजय सिंह, बीएसए, एटा