
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा अपहरण व दुष्कर्म की घटना में वाछिंत चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0स0 63/2023 धारा 363/376ड़ी भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम बरथरी को आज दिनांक 15.04.2023 को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.विशाल कुमार पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम बरथरी थाना बागवाला जनपद एटा
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.निरीक्षक अपराध जगदीश प्रसाद
- का0 ओमवीर सिंह
- का0 रोहन कुमार