मुख्यमंत्री जी ने जनपद शाहजहांपुर में गर्रा नदी में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमें पहुंची

लखनऊ: 15 अप्रैल, 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटीं।
[15/04, 4:23 pm] Di Info. Sisir Sin: मृतकों के परिजनों को प्रति मृतक दो लाख एवं गंभीर घायलों को पचास हज़ार की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान किए जाने के निर्देश।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks