गुमशुदा 14 वर्षीय बालक को 24 घंटे के अंदर किया सकुशल बरामद।

एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, देहात पुलिस द्वारा गुमशुदा 14 वर्षीय बालक को 24 घंटे के अंदर किया सकुशल बरामद। घटनाक्रमानुसार दिनांक 12.04.2023 को वादी श्री ज्ञानेन्द्र पुत्र श्री रतन सिंह निवासी हिम्मतपुर थाना कोतवाली देहात एटा ने थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी कि दिनांक 10.04.2023 को उसका पुत्र प्रतीक उर्फ ईलू उम्र करीब 14 वर्ष घर से स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं आया है, जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली देहात पर मुअस0– 167/2023 धारा 363 भादवि 0 पंजीकृत किया गया तथा बच्चे की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई। एसएसपी एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालक प्रतीक उर्फ ईलू उम्र करीब 14 वर्ष को वृन्दावन जनपद मथुरा से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की परिजनों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

बरामद करने वाली टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह
  2. उ0नि0 श्री रुपचन्द सिंह
  3. का0 आशीष कुमार
  4. का0 सुनिल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks