कुकर्मी शिक्षक चढ़ा हत्थे,छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाला शिक्षक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आरोपी प्रमोद उर्फ पीके यादव पुत्र लक्ष्मण निवासी धारिकपुर थाना बागवाला को कोतवाली देहात पुलिस ने पकड़ा। आरोपी पर पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप थे कि कुछ दिन पहले होमवर्क देने के बहाने क्लासरूम में लेकर जाकर बेटी से दरिंदगी की थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी