
ममत्व पुस्तक विमोचन के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न*
कासगंज,अमांपुर, । कस्बा के श्री बांके बिहारी गेस्ट हाउस में शनिवार की रात काव्य प्रसून एवं ममत्व पुस्तक के विमोचन के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। कवियों ने काव्यपाठ कर लोगों को हंसाया व गुदगुदाया। गीतकार डा. अजय अटल ने सरस्वती वंदना पढ़ी।
कवि सुनहरी लाल ने पढ़ा कि साल होता नहीं ससुराल बदल देते हैं लोग। गीतकार मनोज मधुवन ने पढ़ा कि यह प्रेम की अनुभूतियां। कवि नीरज पांडेय ने पढ़ा कि राम कृष्ण वाले भारत की तस्वीर पुरानी बेच गये। कवि अंजली श्रीवास्तव, मनोज चौहान, आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय ने भी काव्यपाठ किया। कार्यक्रम के दौरान दिनेश चन्द्र जौहरी की पुस्तक काव्य प्रसून एवं ममत्व का विमोचन राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, एसडीएम रितु सिरोही, सीओ सहावर दीप कुमार पंत, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण प्रताप सिंह, ज्ञानमोहन सक्सेना, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, बृजेश वर्मा, सह संयोजक राजकुमार भरत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अन्य अतिथियों संग समाजसेवी सुलोचना गुप्ता, जवाहर सिंह प्रतिहार, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, धीरज गुप्ता, दिनकर राव चतुर्वेदी, राकेश पाराशर, विजय प्रकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, रामनरायन मित्तल, केशवदेव गुप्ता ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम संचालक शशीकान्त यादव, बृजेश जौहरी, महेश जौहरी, ज्ञानेश जौहरी, अवशेष जौहरी, राहुल जौहरी, दीपक सोलंकी, परन्तप सोलंकी, हाकिम यादव, शिवांशु अग्रवाल, नीरज गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, नीरज भारद्वाज, विनय प्रताप सोलंकी, रामखिलाड़ी उपाध्याय, श्रीकृष्ण गौतम, प्रवीण गोस्वामी, भीष्मपाल, गौरव पालीवाल मौजूद रहे।