कल प्रातः 10:00 बजे से जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर जनपद हमीरपुर के किसानों द्वारा की गई आत्महत्या की बजह से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु प्रदर्शन किया जाएगा

एटा, अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि की वजह से चौपट हुई किसानों की फसलों के कारण कर्ज में डूबे किसानों ने आत्महत्या कर ली है देश के किसानों में भारी आक्रोश है अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कल दिनांक 10 अप्रैल 2023 को प्रातः 10:00 बजे से एटा कचहरी स्थित धरना स्थल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर जनपद हमीरपुर के प्रशासन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग सहित पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रूपया मुआवजा देने की मांग की जाएगी जब जब किसान मजदूरों पर देवी आपदा पड़ती है तो जनपदों एवं तहसीलों में तैनात प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी सरकार को प्रभावित किसानों की सही सूची एवं जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हैं उन्हें लगता है कि सरकार के खजाने से जो प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा वह उनके निजी घर से जाएगा दूसरी तरफ सरकारी कर्मचारी अधिकारी बिना रिश्वत के कोई भी कार्य करना नहीं चाहते हैं वहीं प्रदेश में रही अब तक सरकारों ने मनमाने तरीके से सरकारी मशीनरी को अपने पक्ष में खुश रखने के लिए निरंतर वेतन भत्ते बढ़ाने का काम किया है जिन कर्मचारियों की कभी रुपयों में तनखा हुआ करती थी आज लाखों में है इसलिए सरकार से मांग की जाती है कि देश के सभी कर्मचारी अधिकारियों सहित देश के राजनेताओं की तनखा भत्ते तत्काल प्रभाव से आधे कर दिए जाए तनखा एवं भत्तों से बचने वाली रकम को देश एवं प्रदेश के विकास में लगाया जाए उक्त बेतन भत्तो से कुछ लोगों का निजी विकास हो रहा है उक्त बचे हुए बजट से देश एवं प्रदेश का सामूहिक रूप से विकास किया जाए।