हनुमान की प्रतिमा की खंडित हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंचे मौके पर

आगरा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के चार पुलिया के पास हनुमान प्रतिमा को किसी शरारती तत्व द्वारा खंडित कर दिया गया घटना की जानकारी हिंदूवादी संगठन के लोगों को मिली तो संगठन के लोग घटनास्थल पर पहुंचे सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई कहीं कोई बवाल ना हो जाए इसको लेकर आनन-फानन में प्रशासन द्वारा हनुमान जी एवं काली मां की नई प्रतिमा मंगाकर स्थापना कराई मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के 4 पुलिया हाईवे का है जहां पेड़ के नीचे हनुमान जी की प्रतिमा एवं काली की प्रतिमा लगी हुई थी किसी शरारती तत्व द्वारा रात्रि में प्रतिमा को खंडित कर दिया गया हनुमान जन्मोत्सव आज के ही दिन है जैसे ही मूर्ति खंडित होने की जानकारी प्रशासन एवं पुलिस को मिली तो वही हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी होते ही मौके पर सभी पहुंच गए कई थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा मामले को शांत कराते हुए नई प्रतिमा मंगाई गई हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नई प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध कर प्रतिमा स्थापित कराई गई संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी तो वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं किसी शरारती व्यक्ति द्वारा इस प्रतिमा को खंडित किया गया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी
साभार