
एटा,6 अप्रैल।विश्व हिन्दू परिषद/बजरंग दल के प्रखंड जिरसमीे शीतलपुर मै हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद एटा विभाग के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान रहे।
श्री चौहान ने कहा कि त्रेता युग में हनुमान जी ने दुष्टो का सर्वनाश किया तथा तथा समाज को दुष्टो से बचाया त्रेता युग में जब हमारे साधु संत यज्ञ करते थे तो दुष्ट यज्ञ नहीं करने देते थे और अपने अत्याचार से साधु संतों को परेशान करते थे तब हनुमान जी ने समाज को भय मुक्त कराया।इसलिए हम सभी को हनुमान जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए तभी हिन्दू समाज का तथा राष्ट्र का उत्थान हो सकेगा।
मुख्य वक्ता के रूप में अनुभव गुप्ता जी रहे तथा उन्होंने कहा की हम सभी को हनुमान जी के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए तभी हिंदू समाज का उद्धार हो सकेगा।
कार्यक्रम के संयोजक सुधीर पुंडीर जी रहे।
कार्यक्रम में रानू पुंडीर अंकित मिश्रा, नितिन कुशवाह ,वंटू पालीवाल,संजीव माथुर ,रामू पंडित,संजय राम जी ,आनंद , आदि उपस्थित रहे।