जुकाम से पीड़ित महिला कोरोना संक्रमित निकली

जुकाम से पीड़ित महिला कोरोना संक्रमित निकली, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । शहर में कोरोना ने फिर दस्तक दे दी है। अशेाक नगर अस्पताल आई गंदा नाला इलाके की एक महिला कोरोना संक्रमित निकली है। महिला को होम आईसोलेट कर दिया गया है। घर के सभी सदस्यों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। वहीं जनपद में कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है।

महिला को कई दिनों से जुकाम था। बुधवार दोपहर को दवा लेने के लिए वह अशोक नगर सीएचसी केंद्र आई थी। जैसे ही उसकी एंटीजन किट से जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित निकली। काफी समय बाद कोरोना संक्रमित निकलते ही जांच टीम में खलबली मच गई। इसकी सूचना सीएमओ को दी गई। इसके बाद महिला को घर पर ही आईसोलेट कर दिया गया। उसके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। महिला समेत सभी सदस्यों की जांच आरटीपीसीआर से की जाएगी। सीएमओ अवधकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोरोना की जांच जनपद में और बढ़ाई जाएंगी। बुखार, जुकाम, खांसी के मरीजों की कोरोना जांच कराई जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks