चिप की कमी के चलते अटके 3500 डीएल
आवेदक डीएल के लिए परिवहन विभाग के लगा रहे चक्कर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । संभागीय परिवहन विभाग में आवेदन करने के बाद भी जिले के 3500 ड्राइविंग लाइसेंस पेंडिंग में हैं। डीएल बनाने वाली कंपनी के पास चिप की कमी के चलते डीएल बनकर नहीं आ पा रहे हैं। हर रोज संभागीय परिवहन विभाग में करीब 40 लोग डीएल बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से पेंडेसी और बढ़ गई है।
एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि जिले में हर रोज करीब 40 लोग डीएल के लिए आवेदन करते हैं। डीएल बनाने वाली कंपनी के पास चिप न होने से पेंडेसी बढ़ गई है। कासगंज जनपद के करीब 3500 डीएल इस समय पेंडिंग में हैं।
विभाग द्वारा पेंडेंसी के संबंध में लगातार उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा रह है। जिन आवेदकों के डीएल जारी नहीं हो पाए हैं, वह संभागीय परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाते हैं। डीएल जारी होने की तिथि के संबंध में भी जानकारी करते हैं। आवेदन के बाद अब डीएल आवेदकों के पते पर ही भेजे जाते हैं। डीएल की पेंडेंसी समाप्त कराने के लिए लगातार विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।