
राष्ट्रीय परशुराम परिषद इकाई इंदौर की बैठक संपन्न
22 अप्रैल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इंदौर के समीप जानापाव ब्रह्मतीर्थ भगवान परशुराम जी की जन्म स्थली पर श्री परशुराम महायज्ञ का भव्य आयोजन राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सानिध्य में होने जा रहा है इसी निमित्त बैठक बुलाई गई जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सत्येन्द्र उपाध्याय जी, प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक कपिल तिवारी जी, श्रीमती कमला द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष इंदौर, इंदौर जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र पांडे जी, श्री जिला महामंत्री नरेंद्र त्रिवेदी जी एवं मुकेश शर्मा जी आदि की उपस्थिति में महायज्ञ को लेकर विचार मंथन हुआ और महायज्ञ को भव्यता के साथ सुशोभित करके इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर इंदौर की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई ,