सिकंदपुर वैश्य इलाके के गांव के दो लोग शराब तस्करी में बिहार पुलिस ने दबोचे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । जनपद के सिकंदपुर वैश्य इलाके के गांव के दो लोग शराब तस्करी में बिहार पुलिस ने दबोचे हैं।
उनके पास से राजस्थान से तस्करी के लिए ले जाई गई अवैध शराब और एक गाड़ी भी बरामद की गई। इसकी जानकारी बिहार पुलिस के टूवीटर पोस्ट से कासगंज पुलिस को मिली। दोनों ही शराब के काम में काफी से दिनों से लिप्त बताए जा रहे हैं। गोपालगंज जनपद के थाना श्रीपुर ओपी बिहार पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को रोका। गाड़ी को रोकने पर चेकिंग की गई तो पुलिस ने गाड़ी में शराब की बोतले भरी हुई मिली। जिसमें करीब साढ़े तीन हजार लीटर शराब भरी हुई थी। पुलिस ने दोनों लोगों से पूछताछ की तो उन्हें अपने नाम सोनू व कौशल बताए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने टूवीटर पर जानकारी दी कि, दोनों लोग राजस्थान में बनाई गई शराब को क्वंटो गाड़ी में भरकर बिहार में सप्लाई करने आए थे। यहां सप्लाई करते इससे पहले ही उन्हें चेकिंग में पकड़ लिया गया है।