बिजली चेकिंग टीम पर हमला, 31 पर मुक़दमा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,सिढ़पुरा, । कस्बा सिढ़पुरा के मोहल्ला इंदिरा नगर में चेकिंग को गई बिजली विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। जेई व उनकी टीम ने आरोपियों से बचने के लिए पुलिस को सहारा लिया। इस मामले में जेई ने 11 नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी।
सिढ़पुरा थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में जेई पवन कसौधन ने बताया कि गत बुधवार को वह टीम के साथ कस्बा के मोहल्ला इंदिरा नगर में चेकिंग करने के लिए पहुंचे। वह चेकिंग करते हुए राजेश पुत्र श्रीप्रकाश के घर पहुंचे और जांच पड़ताल करने लगे। इसी दौरान घर में मौजूद लोगों ने उनके कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। गाली गलौज करते हुए टीम से हाथापाई शुरू कर दी, मारपीट पर उतारू हो गए। जान से मारने तक की धमकी दी गई। खुद को घिरा देखकर उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
इसके बाद वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर आ सके। मामले में
तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी राजेश, हरीशंकर, डिंपल, संदीप, चेतन, आनंद, धस्सू, आशीष, विकास, अमन, विनोद के अलावा 20 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।