मातारानी की निकली शोभायात्रा, घर घर उतारी आरती,

मातारानी की निकली शोभायात्रा, घर घर उतारी आरती, रिपोर्ट योगेश मुदगल
खाटू श्याम की झांकी और काली का अखाड़ा बना आकर्षण का केन्द्र

एटा,रामनवमी पर्व के उपलक्ष में मारहरा कस्बा में महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तजनों ने घर- घर मातारानी की आरती उतार कर प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा का शुभारम्भ मुहल्ला बस्ती स्थित माता मंगला काली से सीओ सदर सुधांशु शेखर, एसओ सत्यपालसिंह, डॉ० सुबोध सक्सेना एंव राहुल भारद्वाज द्वारा सयुक्त रूप से मातारानी के नौ स्वरूपों की आरती उतार कर किया गया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर बड़ा बाजार, तालागढ़, पिदौरा अड्डा, पैठ, कायस्थान. ब्रह्मनपुरी आदि मुहल्लों से होती हुई वापस मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में देवी, देवताओं और महापुरुषों की दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल की गईं। इस दौरान बाबा खाटू श्याम की झांकी और काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा। कालीस्वरूप कलाकारों ने हैरतअंगेज तलवारबाजी से सभी का मन मोह लिया। वहीं राधा कृष्ण के नृत्य की झांकी भी अपनी ओर लोगों को आकर्षित करती रही। इस दौरान डीजे एव बैंडबाजों की धुनों पर युवाभक्त जमकर थिरके। श्रद्धालुओं ने घर- घर मातारानी की आरती उतारकर प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसबल के व्यापक प्रबंध रहे। इस अवसर पर प्रेमचन्द्र साहू, गौरव गुप्ता, महेंद्र दिवाकर, सुनील वार्ष्णेय, राजेश कुमार, योगेश मुदगल, अनिल शर्मा, राहुल साहू, राहुल जोशी, मोहित जोशी, विशाल सक्सेना आदि के साथ- साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks