जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पत्रकारों की मौखिक शिकायत शिकायत

RTH के विरोध में लिखने को कहा पत्रकारों को नहीं लिखने पर सुसाइड कर मरने की धमकी दी संगरिया सरकारी चिकित्सालय के डॉ प्रिंस भाटिया ने

पत्रकारों में भारी आक्रोश

जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पत्रकारों की मौखिक शिकायत शिकायत
संगरिया के सरकारी चिकित्सालय में आज लगभग 12:30 कवरेज करने के लिए हम दो पत्रकार पहुंचे जहां हमें एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं और प्राइवेट चिकित्सालय भी बंद है सरकारी चिकित्सालय के स्टाफ ने उन्हें दवाई देने से मना कर दिया पत्रकारों ने मौजूद स्टाफ से मरीज को दवाई देने के लिए कहा और उसकी जान बचाने के लिए कहा तो वहां पर मौजूद सरकारी चिकित्सालय के डॉ प्रिंस भाटिया पत्रकार का नाम सुनते ही पत्रकारों पर हाइपर हो गए और कुछ समय पहले किसी और डॉक्टर की लगी खबर को दिखाकर जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने लगे कि पत्रकार डॉक्टरों की स्पोर्ट नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से सरकार RTH कानून वापस नहीं कर रही पत्रकारों ने डॉक्टर से कहा कि वह पत्रकारों से क्यों अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं पत्रकारों ने डॉक्टर साहब आपका क्या बिगाड़ा तो पत्रकारों पर डॉ प्रिंस भाटिया अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपशब्द सुनाने लगे जिसकी शिकायत जिला स्वास्थ्य अधिकारी महोदय को भी की गई परंतु अधिकारी महोदय ने मामले को आपसी भाईचारा समझते हुए शांत करवाया इसी मामले पर संगरिया चिकित्सालय प्रभारी अरविंद शर्मा से भी पत्रकारों ने वार्तालाप की जिस पर डॉ अरविंद शर्मा ने भी पत्रकार और डॉक्टरों के बीच आपसी भाईचारा रखने के लिए कहा और खबर ना प्रकाशित करने के लिए भी कहा और प्रिंस भाटिया की तरफ से पत्रकारों से हुए अभद्रता पर क्षमा भी मांगी और कहा कि आमजन को फायदा होना चाहिए पत्रकार और डॉक्टर मिलकर पूर्व की तरह एक साथ आमजन की सेवा करेंगे इस पर पत्रकार और डॉक्टरों के बीच आपसी सहमति बनी परंतु प्रिंस भाटिया का रवैया पूर्व में भी डराने धमकाने का रहा है सूत्रों से जानकारी है कि प्रिंस भाटिया संगरिया सरकारी चिकित्सालय के डॉक्टर हाल ही में है जो गंगानगर भी रह चुके हैं वह भी इन्होंने अपने सीनियर व कई अन्य स्टाफ को आत्महत्या कर सुसाइड नोट लिखने की धमकी दी हुई है इसी प्रकार संगरिया सरकारी चिकित्सालय के एक डॉक्टर के खिलाफ भी पूर्व में सीनियर अधिकारियों को सुसाइड जैसे पत्र लिखे हुए हैं इसी प्रकार जहां कहीं भी प्रिंस भाटिया डॉक्टर रहा है आमजन से लेकर अपने स्टाफ के साथ अभद्रता करना और आत्महत्या करने की धमकी देना आज भी प्रिंस भाटिया ने पत्रकारों को आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी है जो एक निंदनीय घटना है पत्रकार समाज हित में कार्य करते हैं परंतु इस तरह पत्रकारों को दबाना ठीक नहीं है पत्रकार स्वतंत्र होकर काम करेगा तभी आमजन को सरकारी योजनाओं का फायदा मिल सकेगा प्रिंस भाटिया पत्रकारों पर दबाव बना रहे थे कि वह RTH के विरोध में खबर लिखे और डॉक्टरों के समर्थन में खबरें लिखें अगर पत्रकार किसी के दबाव में आकर खबर को लिखने लगे तो आने वाला समय आमजन के लिए दुखदाई और भयानक होने वाला है आज दो पत्रकारों के साथ अभद्रता हुई है कल अन्य और पत्रकारों के साथ भी इसी तरह दुर्व्यवहार किया जाएगा पत्रकार तो सरकार के द्वारा किए गलत पर खबर लगा देते हैं तो ऐसा तो नहीं कि सरकार के मंत्री उन्हें जेल भिजवा देंगे या उन्हें मरवा देंगे इसी प्रकार पत्रकार पुलिस की कमियों की भी खबर लगाते हैं परंतु यह सभी खबरें किसी को परेशान करने को लेकर नहीं लगाई जाती यह खबरें समाज हित में लगाई जाती है और चाहे डॉक्टर हो पुलिस हो नेता हो कोई भी सरकारी कर्मचारी या विभाग हो अच्छा करने पर अच्छा भी लिखा जाता है और कमी होने पर कमी को भी लिखा जाता है कमी लिखने से अधिकारी व जनप्रतिनिधि उस कमी को सुधार कर आमजन को फायदा देते हैं इसीलिए मीडिया स्वतंत्र होना चाहिए और ऐसे डॉक्टर को संगरिया सरकारी चिकित्सालय से तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करके कानूनी कार्रवाई और विभागीय कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आइन्दा से किसी को सुसाइड नोट लिखकर मरने की धमकी ना दें और भविष्य में डॉक्टर प्रिंस भाटिया किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना करते हैं तो इसमें पत्रकारों की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी यह अपने द्वारा की गई घटना की स्वयं जिम्मेदार होंगे पत्रकार किसी को परेशान करने का काम नहीं करते वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और राज्य सरकार से भी मांग करते हैं कि पत्रकारों को सुरक्षा दे ताकि हर कोई पत्रकार पर उसके द्वारा किए जा रहे कार्य में बाधा ना डालें और डराये धमकाये ना

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks