
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट परिबेक्षण में सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अकबर पुत्र अख्तर निवासी रारपट्टी थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को सट्टे की खायी बाडी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं-130/2023 धारा 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- अकबर पुत्र अख्तर निवासी रारपट्टी थाना कोतवाली देहात एटा जनपद एटा।
बरामदगी –
- 5430 रूपया नकद, सट्टा पर्ची, पेन व पैड। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1.प्र0नि0 श्री सुनील कुमार सिंह
2.उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार - है0का0 एहतेशाम
- है0का0 उपलेश कुमार