आस्था पवित्रता व सूर्य उपासना के महा पर्व छठ पूजा


सिंदरी (घनबाद):-27मार्च ।
आस्था पवित्रता व सूर्य उपासना के महा पर्व छठ पूजा सिंदरी के विभिन्न छठ तालाबों रांगमटिया तालाब, शहरपुरा शि व मंदिर तालाब, ए सी सी छठ तालाब, सेवेन लेक तालाब, डोमगढ दामोदर नदी घाट, के अलावा बलियापूर, गौशाला, पाथरडीह, चासनाल ,डिगवाडीह, भागा, झरिया, धनबाद के विभिन्न तालाबों और छठ घाट पर छठव्रतियो ने आज भास्कर भगवान सूर्य को डूबते सूरज को पहला अरग देकर छठ पूजा अर्चना किया ।महा पर्व छठ पूजा को लेकर विभिन्न तालाबों और छठ घाटों की साफ-सफाई पहले से ही लोग कर लिए थे । कल मंगलवार को प्रातः उगते सूर्य, भास्कर को दूसरा अरग देकर छठव्रतियो ने पार न करेंगे ।छठ घाटों पर रंग बिरंगे कपड़ो में बच्चे युवा नर ,नारी काफी संख्या में देखा गया काफी सुन्दर और मन मोहक पूरा माहौल छठमय बना हुआ था चारो तरफ छठ गीत बज रहे थे ।सुबह अरग देने के लिए विभिन्न कल्बो और सामाजिक कार्यकर्ता दूध वितरण के साथ-साथ चाय वितरण भी करेंगे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks