
एटा ~ थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ़्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मु०अ०सं० 81/22 धारा 394 भादवि० में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों भूरे सिह पुत्र रामपाल व अर्जुन पुत्र रामपाल निवासीगण ग्राम सनौडी थाना सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज को दिनांक 27.03.2023 समय करीब 12.10 बजे सावलात अडडा कस्बा सकीट एटा से मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
1.भूरे सिह पुत्र रामपाल
2-अर्जुन पुत्र रामपाल निवासीगण ग्राम सनौडी थाना सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज ।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- व0उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार
- है0का0 उपदेश कुमार
3.का0 जन्मेजय