नेता कोई भी हो परन्तु संवैधानिक नियमों एवं मान मर्यादाओं के तहत ही होनी चाहिऐ कार्यवाही –डी.पी.यादव

( राहुल गांधी की संसद सदस्यता के अयोग्यता पर बोले डी पी यादव )

एटा ! उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं यदुकुल पुर्नजागरण मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी.यादव ने आज एटा कासगंज रोड पर 43 वीं पीएसी वाहिनी के सामने अपने समर्थकों के द्वारा भव्य स्वागत होने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुऐ काग्रेंस के बडे लीडर राहुल गांधी को एक निचली अदालत द्वारा दो वर्ष की सजा सुनाऐ जाने के बाद तुरन्त लोकसभा स्पीकर ओम बिडला द्वारा संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराऐ जाने के प्रश्न पर बोलते हुऐ कहा कि किसी भी राजनैतिक पार्टी का नेता कितना ही बडा क्यों न हो ,उसके विरूद्द संवैधानिक नियमों एवं मान मर्यादा के तहत कार्यवाही अवश्य की जानी चाहिऐ परन्तु सत्ता का दुरूपयोग कर यदि किसी जनप्रतिनिधि को भ्रष्टाचार के प्रकरण पर उसकी आवाज को दबाने के लिऐ लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है तो स्वस्थ लोकतंत्र के लिऐ ऐसी कार्यवाही घातक है ! बाहूबली डी.पी. यादव ने कहा कि राहुल गांधी भारत में सबसे बडी विपक्षी राजनैतिक पार्टी के लीडर हैं , यदि उन्होने भ्रष्टाचार के प्रकरण पर भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी व अदाणी को सार्वजनिक तौर पर मिली भगत होने का आरोप लगाया था तो इसके लिऐ संवैधानिक नियमों के अन्तर्गत संयुक्त संसदीय समिति से जांच करा लेनी चाहिऐ थी ! दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता ! लेकिन सदन के अन्दर किसी भी सदस्य को बोलने का मौका न देना एवं संयुक्त विपक्ष की मांग पर जेपीसी का गठन न होना भी लोकतंत्र पर कुठाराघात है ! इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के राष्ट्रीय सगंठन मंत्री राजू आर्य व सपा के कद्दावर लीडर जहीर अहमद मौजूद रहै !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks