बेटियों की मारपीट का वीडियो सोशल नेटवर्किंग पर वायरल

बेटियों की मारपीट का वीडियो सोशल नेटवर्किंग पर वायरल , रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । शहर कोतवाली क्षेत्र के सहावर के इलाके में पानी भरने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के युवक ने दो युवतियों की बेल्ट व डंडे पीटा। गुरुवार को मोहल्ले के लोगों ने मारपीट का वीडियो सोशल नेटवर्किंग पर वायरल कर दिया। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में नीलम देवी पत्नी संतोष कुमार निवासी लालपुर नई बस्ती ने बताया है कि गत 22 मार्च की सुबह आठ बजे वह अपने घर में काम कर रही थी। उसकी बेटी चंचल व ललिता घर के बाहर सरकारी टंकी से पानी भरने गई थीं।

उसकी बेटियों को देख अर्जुन पुत्र पूरन भी आ गया और उसने दोनों बेटियों से कहासुनी शुरु कर दी। जब उसकी बेटियों ने इसका विरोध किया तो बेल्ट से मारपीट करने लगा। काफी देर तक उसकी बेटियों को मारापीटा गया। मारपीट का वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बना लिया।

चीखपुकार पर आसपास के लोगों के विरोध के बाद आरोपी धमकी देकर चला गया। उसने संबंधित आरोपी से भविष्य में बेटियों व परिवार के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का वीडियो गुरुवार को सोशल नेटवर्किंग पर भी वायरल हो गया। इस संबंध में एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि दो पड़ोसियों में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें एक युवक ने मारपीट की। उसके विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई के साथ ही मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks