वर्ल्ड टीबी डे
क्षयरोग से प्रतिदिन 6000 हो रहे प्रभावित, 600 गंवा रहे जान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 24 मार्च को वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने ट्यूबरक्लोसिस के बैक्टीरिया की खोज की थी। भारत में पूरी दुनिया के लगभग एक चौथाई ट्यूबरक्लोसिस मरीज रहते हैं। प्रति एक लाख व्यक्तियों पर टीबी के 210 मरीज हैं। हर दिन लगभग 6000 लोगों को यह बीमारी हो रही है। उससे हर दिन बीमारी से 600 जान गंवा रहे हैं।
आईएमए अध्यक्ष ने बताया कि क्षयरोग की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 तक ट्यूबरक्लोसिस उन्मूलन का लक्ष्य दिया है। प्रधानमंत्री ने यह कैंपेन मार्च 2018 में शुरू किया था। ट्यूबरक्लोसिस की बीमारी माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्लोसिस से होती है। यह सबसे ज्यादा फेफड़ों को प्रभावित करती है। अन्य अंगों हड्डी व जोड़ों में भी हो सकती है। इसके लक्षण खांसी आना, खांसी दो हफ्ते से ज्यादा हो रही है। भूख कम लगना, वजन कम होना तथा शाम के समय शरीर का तापमान का बढ़ना हैं। सरकार ने लक्ष्य पूरा करने के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की है। कार्यक्रम में मरीजों का सरकारी, प्राइवेट अस्पताल में पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर किया जाता है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर में डॉक्टर, हेल्थ केयर वर्कर्स को नए केस का पंजीकरण कराते हैं। मरीजों को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सभी प्राइवेट चिकित्सकों, केमिस्ट, हेल्थ केयर वर्कस को ट्यूबरक्लोसिस मरीजों की सूचना देना अनिवार्य बना दिया गया है।
जिले में 2258 क्षय रोगी ले रहे उपचार डीटीओ जिला क्षयरोग अधिकारी डा. राजेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन के तहत चिह्नित 2258 रोगी उपचार ले रहे हैं। इसमें 2015 नए क्षय रोगी, पुन उपचार 236, सात एमडीआर रोगी शामिल हैं। क्षयरोगियों में पुरुष 1403 और 855 महिलाएं हैं। वर्ष 2022 में 3895 क्षयरोगी उपचार से ठीक हुए हैं।
आईटीआई, स्कूली छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
विश्व क्षयरोग दिवस की पूर्व संध्या पर पर आईटीआई सभागार में हुई गोष्ठी में जिला क्षयरोग अधिकारी डा. राजेश शर्मा, डीसीपी दिलीप शर्मा, डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कॉर्डीनेटर आशीष पाराशरी, अरविंद चौहान, जितेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, नवनीत दीक्षित, छोटेलाल, अखिलेश यादव, छोटेलाल ने छात्र-छात्राओं को क्षयरोग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब ने गोद लिए क्षय रोगियों ता पोषण वितरण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुनावली एसटीएलएस अजब सिंह, डा. कुलदीप पांडेय, मोहित उपाध्याय, आईटीआई जलेसर में कुशलपाल सिंह, अमित कुमार, आदित्य कुमार, राजेंद्र पाल सिंह, सूर्यकुमार, सत्येंद्र कुमार गोस्वामी, ममता डिग्री कालेज जलेसर में डा. जितेंद्र पाल, अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लिए प्रयास हुए तेज , राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम से रोकथाम को प्रयास, गत वर्ष की अपेक्षा रोगियों की संख्या में आई है गिरावट