मारहरा नगर पालिका में हुआ नवदेवी सम्मान समारोह

मारहरा नगर पालिका में हुआ नवदेवी सम्मान समारोह
समारोह में 27 जागरूक महिलाओं को किया सम्मानित
योगेश मुदगल-

एटा,मारहरा नगर पालिका में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष में नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता के प्रति जागरूक कस्बा की 27 महिलाओं को सम्मानित किया गया। नवरात्रि पर्व पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्यक्रम चला रही है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अधिशाषी अधिकारी कैलाशनाथ मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक होती है। वह घर के साथ साथ अपने आसपास भी सफाई को महत्व देतीं हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह घरों का गीला और सूखा कूड़ा पृथक कर सफाईकर्मियों को दें, जिससे कूड़ा निस्तारण में आसानी हो सके।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की गति देने के लिए सरकार ने नव देवी सम्मान मनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रपाल वर्मा गोल्डी गुप्ता संजू यादव बेबी गुप्ता मोनिका भारद्वाज रीना यादव आदि लोग मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks