बीमारियों से बचाव रखते हुए अपनी एक लंबी आयु प्राप्त कर सकता है

एटा,वरिष्ठ नागरिकों महिला एवं पुरुषों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने और स्वस्थ जीवन बिताने तथा किस तरह एक मनुष्य स्वस्थ रह सकता है और बीमारियों से बचाव रखते हुए अपनी एक लंबी आयु प्राप्त कर सकता है ऐसे विषयों पर एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किदवई नगर एटा स्थित एसपी फार्म हाउस पर किया गया जिसके संयोजक ललित मोहन कुलश्रेष्ठ और मोहम्मद इरफान एडवोकेट रहे इस शिविर में एटा सर्जिकल गांधी मार्केट एटा के चिकित्सकों वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर राजीव कुलश्रेष्ठ तथा डॉक्टर मयंक कुलश्रेष्ठ अनुमिता सिंहा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर मरीजों के फोटो दर्शाते हुए मरीजों को जागरूक किया और उन्हें बीमारियों से बचाव के रास्ते बताएं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह तहसीलदार एटा श्री सी पी सिंह तथा श्रीमती सत्या बहन पूर्व सांसद और पूर्व विधायक प्रजा पालन वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शिविर में क्षेत्राधिकारी महोदय ने लोगों को स्वस्थ रहने के उपाय योगा आदि पर विशेष बल दिया जहां एटा की प्रबुद्ध जन जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्री डॉक्टर भूपेंद्र कुलश्रेष्ठ पूर्व चेयरमैन श्री अशरफ हुसैन श्री राकेश गांधी पूर्व तहसीलदार जमशेद आलम श्रीमती श्यामलता वेद श्री राजेंद्र सिंह यादव रामनरेश मिश्रा अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा सभासद बारिश भाई तथा पूर्व ट्रेजरी ऑफिसर कदीर अहमद खान आदि के साथ सैकड़ों वरिष्ठ पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया अंत में डॉ राजीव कुलश्रेष्ठ ने सभी आगंतुकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks