
गरीब एवं असहाय लोगों की मदद में अग्रसर नूर विजन फाउन्डेशन
एटा, नूर विजन फाउन्डेशन मारहरा गेट एटा द्वारा असहाय एवं गरीब लोगों की मदद के लिये जनहित में एक कैम्प वार्ड नं0-8 पोता नगला चैक एटा में लगाया गया। जिसमें गरीब एवं असहाय लोगों की निःशुल्क मदद हेतु दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन, गरीब स्कूली बच्चों के लिये जाति, आय, मूल निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवायें एवं पम्पलेट बांटकर जानकारियाॅ प्रदान की गयी।
अध्यक्ष मो0 सोहिब ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि हमारे द्वारा जनहित में निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन, गरीब स्कूली बच्चों के लिये जाति, आय, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि कार्य निःशुल्क कराये जायेंगे। किसी भी प्रकार का किसी से शुल्क नहीं लिया जायेगा। हमारा उद्देश्य लोगों तक जन सुविधाओं को पहूॅचाना है। बहुत से असहाय एवं जरूरतमंद लोग ऐसे देखे जाते हैं जो जानकारी के अभाव में सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। जिनके लिये हमारा फाउन्डेशन परिवार हर सम्भव उनकी समस्याओं का समाधान कराने का पूर्ण रूप से प्रयास करेगा।
परवेज अली सचिव द्वारा बताया कि नूर विजन फाउन्डेशन पूर्ण रूप से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। फाउन्उेशन द्वारा हर पात्र लाभार्थी को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाना हमारी प्राथमिकता है। जिसमें पेंशन सम्बन्धी प्रकरण, असहाय लोगों की मदद के लिये उनकी समस्याओं का सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर निस्तारण कराने के लिये पूर्ण प्रयास किया जायेगा। ट्रस्टी मो0 हारून ने सभी लोगों को योजनाओं सम्बन्धी जानकारी की पम्पलेट बांटते हुये कहा कि किसी भी समस्या के लिये आप ट्रस्ट परिवार से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट असहाय एवं गरीबों के हित में कार्य कर रहा है। जोकि निरन्तर जारी रहेगा। जिसमें मौके पर काफी लोगों द्वारा अपनी पेंशन प्रकरण आदि से सम्बन्धित समस्यायें फाउन्डेशन के समक्ष रखी। जिसके लिये फाउन्डेशन परिवार द्वारा उनको समाधान कराने का पूर्ण किया जायेगा।
इस दौरान शिविर पर मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष मो0 सोहिब, सचिव परवेज अली एवं ट्रस्टीगण तौसीफ, हारून, अबरार अली आदि मौजूद रहे।