प्रसव के नाम पर वसूली के मामले में जांच बिठाई

प्रसव के नाम पर वसूली के मामले में जांच बिठाई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । जिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर एक स्टाफ नर्स पर धनराशि मांगने का आरोप प्रसूता के तीमारदार के द्वारा लगाया गया है। सीएमएस ने इस प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद जांच की बात कही है।

गुरुवार को दिन में जिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर तीमारदार के द्वारा स्टाफ नर्स पर धनराशि मांगने का वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल हुआ। वीडियो में महिला कहती दिख रही है कि उसने गर्भवती महिला को गत नौ मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गर्भवती महिला को 10 मार्च को सामान्य तरीके से प्रसव कराया गया। इस दौरान अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स के द्वारा पांच हजार रुपये की मांग किए जाने की बात कही गई। जिसमें से तीमारदार महिला के द्वारा चार हजार रुपये दे भी दिए गए। सोशल नेटवर्क पर वायरल यह वीडियो को जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजीव सक्सेना के मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया है। जिसका संज्ञान लेकर उन्होंने जांच कराने के लिए तीन डाक्टरों की समिति गठित कर दी।

जिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर स्टाफ नर्स के द्वारा धनराशि मांगे जाने का वीडियो उन्हें भेजा गया है। प्रसूता व उनके तीमारदार ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की तीन डाक्टरों के पैनल से जांच कराई जाएगी। प्रसूता को बुलाकर स्टाफ नर्स के संबंध में भी तस्दीक की जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा। उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

-डा. संजीव सक्सेना, सीएमएस जिला अस्पताल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks