दो बच्चों का पिता कर रहा था शादी, खुलासे पर पहुंचा जेल,

दो बच्चों का पिता कर रहा था शादी, खुलासे पर पहुंचा जेल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । दो बच्चों का पिता दूल्हा बनकर बारात लेकर पहुंच गया। जयमाला के दौरान पत्नी का भाई एवं अन्य रिश्तेदार पहुंच गए। जिस समय रिश्तेदार पहुंचे उस समय दूल्हा स्टेज पर जयमाला के लिए पहुंच चुका था। हंगामा शुरू हो गया। दूल्हा की पोल खुल गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके घरवालों को बंधक बना लिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली देहात पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दूल्हा को जेल भिजवाया है।
आगरा रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी पिता ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी की शादी कपिल पुत्र बाबूराम निवासी स्याना जनपद बुलंदहशर के साथ तय की थी। दहेज में 18 लाख की मांग थी। इसमें 15 लाख रुपये दे दिए थे। 15 मार्च को बुलंदशहर से बारात आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंची। बारात चढ़ चुकी थी और जयमाला की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कपिल की पत्नी का भाई, पिता, उसके रिश्तेदार स्टेज पर पहुंच गए और दूल्हे को पकड़ लिया। स्टेज पर हल्ला होता देख दुल्हन पक्ष ने वजह पूछी।
जानकारी हुई कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। फोटो देखकर दुल्हन के घरवालों के होश उड़ गए। पीड़ित ने दूल्हा व उसके पिता से जानकारी ली। दूल्हा व पिता झगड़ने पर उतारू हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पिता ने दूल्हे के पिता से दहेज में दिए 15 लाख रुपये वापस मांगे। आरोपी झगड़ने को तैयार हो गए। पिता ने कोतवाली देहात में आरोपी दूल्हा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूल्हे को द्वारिकापुरी से पकड़कर जेल भेजा है।

आरोपी की पहली शादी 2012 में हुई थी
एटा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की पहली शादी 2012 में हुई थी। पहली पत्नी से दो बेटियां भी है। आरोपी की हरकतों के वजह से पहली पत्नी पंजाब में भाई के साथ रह रही थी। बिना बताएं दूसरी शादी रचाने निकला था। आरोपी दूल्हा मूल रूप से जलेसर क्षेत्र का रहने वाला है और बुलंदशहर में इसके पिता का स्कूल है। वही बस गए।

दूल्हे के भाई ने ही दी थी सूचना

एटा। पुलिस जांच में सामने यह भी आया है कि दूल्हा के ही भाई ने पहली पत्नी के घरवालों को सूचना दी थी। जिसके बाद भाई, पिता, रिश्तेदार जानकारी करते हुए पहुंचे थे और शादी रूकवाई थी।

दूसरी शादी की शिकायत पर गुरुवार को कोतवाली नगर में दूल्हा।
पिता बोले- आरोपी ने छिपाई पहली शादी की बात

एटा। जानकारी होने के बाद दुल्हन के पिता के होश उड़ गए। पुलिस को बताया कि आरोपी दूल्हा ने पहले शादी होने की बात नहीं बताई थी। पहली शादी की बात बिना बताएं आरोपी दूसरी शादी कर रहा था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks