नगरपालिका ने अतिक्रमण मुक्त कराया तालाब

नगरपालिका ने अतिक्रमण मुक्त कराया तालाब , रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,मारहराः पालिकाक्षेत्र के तालाब पर किये गये अतिकृमण को अधिशासी अधिकारी के नेत्रत्व में जेसीबी द्वारा हटवाकर तालाब को अतिकृमणमुक्त किये जाने की कार्रवाई की गई। पालिका प्रशासन द्वारा तालाब का सुंदरीकरण किया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कैलाशनाथ मिश्रा ने बताया, कि कस्बा के मुहल्ला कम्बोह स्थित नगर पालिका के ढाई बीघा तालाब पर कुछ मुहल्लावासियों ने ही झौंपड़ी आदि बनाकर स्थाई व अस्थाई अतिकृमण कर रखा था। पिछले समय पालिका द्वारा अभियान चलाकर तालाब से सभी का अतिकृमण हटवा दिया गया था, लेकिन नगला तुला निवासी छोटे ने परिवार के रहने के लिए अन्य कोई मकान न होने का हवाला देते हुए अपना निर्माण हटाने में असमर्थता जताई थी। ईओ ने बताया, कि परिवार की स्थिति को देखते हुए छोटे के नाम प्रधानमंत्री आवास भी आवंटित करा दिया था। आवास निर्माण के बाद छोटे का परिवार उसमें रहने लगा था। इसके बाद भी छोटे द्वारा सरकारी तालाब से अतिकृमण नहीं हटाया गया। जिसके चलते बुधवार को जेसीबी द्वारा उक्त अतिकृमण को हटवाकर तालाब को पूरी तरह से अतिकृमणमुक्त करा दिया गया। ईओ ने बताया, कि स्वच्छ भारत मिशन शहरी योजना के अंतर्गत उक्त तालाब का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जिससे कि जलसंचयन के साथ- साथ तालाब के रूप में मुहल्लावासियों को उपयोगी स्थल भी उपलब्ध हो सके। इस मौके पर चन्द्रपालसिंह, ध्रुव कुमार, इंदल आदि पालिकाकर्मी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks