अलीगंज में झौलाछाप ने ली ढाई माह के बच्चे की जान, परिवारीजन ने दी पुलिस में तहरीर

एटा ! जनपद की तहसील अलीगंज के कस्बा अलीगंज में सराय अड्डा निकट मुहल्ला मेवाती के पास झौलाछाप बंगाली डाक्टर पी.के.रॉय द्वारा मुहल्ला गंगा दरवाजा निवासी हरीशंकर कश्यप के ढाई माह के पुत्र को फुंसी का आप्रेशन करने बाद दौरान उपचार उसकी म्रत्यू हो गयी ! म्रतक के पिता हरीशंकर ने घटना की तहरीर झौलाछाप के विरूद्द कोतवाली अलीगंज में देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है ! पुलिस ने म्रतक बच्चे का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेजा है ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना का उनके द्वारा स्वत: संञान लेकर अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गऐ है !