
अक्षर पुरुष की 26वीं पुण्य तिथि कल
फोटो अक्षर पुरुष
बाह( आगरा)।यमुना चंबल के साथ उटंगन नदी के मध्य व्यावान जंगल के हिस्से को अक्षर का एहसास कराने वाले अक्षर पुरुष बनबारी लाल तिवारी की 26वीं पुण्य तिथि कल 17मार्च को मनाई जाएगी ।
मुख्य कार्य क्रम भदावर विद्यामंदिर डिग्री कालेज के पीजी कालेज के परिसर में स्थापित प्रतिमा के सम्मुख आयोजित होगा ।
प्राचार्य डाक्टर सुकेश यादव के अनुसार प्रातः आठ बजे संस्थापक व पूर्व प्राचार्य बनबारी लाल तिवारी की प्रतिमा को स्नान कराके पुष्पांजलि दी जाएगी । इसके बाद विद्यालय में व अन्य स्थानों पर उन्हें विभिन्न रूप से आयोजित कार्यक्रमों में नमन किया जाएगा ।
अक्षर पुरुष बनबारी लाल तिवारी जयंती शताब्दी समारोह के सह संयोजक डाक्टर सत्य देव पचौरी के अनुसार एक जुलाई 2025में होने वाले शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर भी एक समीक्षा भी बाह में होगी ।
पुण्य तिथि कार्य क्रम संयोजक सुरेश राजपूत के अनुसार अक्षर पुरुष बन बारी लाल अवार्ड समिति की बैठक भी होगी । श्री राजपूत के अनुसार अवार्ड को अगले साल तक नए रूप से शुरू करने पर भी विचार होगा । उन्होंने तहसील बाह के व देश भर में जो अक्षर पुरुष के जानकर लोग हैं उनसे कहा है कि वे उनको अपनी तरह से नमन करें । जयंती शताब्दी समारोह के लिए प्रकाशन योग्य सामग्री उनके पास प्रेषित करें।