66 में 40 सहकारी समितियों पर नहीं होगा मतदान

जनपद के सभी ब्लॉकों पर चला था नामांकन पत्र दाखिल करने का काम, सुबह नौ बजे से शाम तक प्रक्रिया में जुटे रहे अधिकारी
66 में 40 सहकारी समितियों पर नहीं होगा मतदान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जनपद में सहकारी समिति के डायरेक्टर पद के लिए नामांकन हुए। 66 सहकारी समितियों में 40 समितियों के डायरेक्टर पदों पर एक-एक ही नामांकन आया। ऐसे में इनका निविर्रोध चुना जाना तय है। सुबह नौ बजे से शाम तक चुनाव से जुड़े अधिकारी नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण कराने में जुटे रहे। सभी वार्डों पर दो-दो चुनाव अधिकारी बनाए गए थे।

एआर कोआपरेटिव डा. महवीर सिंह ने बताया कि 66 सहकारी समितियों 594 पदों पर नामांकन होना था। इसके सापेक्ष मंगलवार को 476 नामांकन पत्र आए। 108 वार्डो पर अब चुनाव होना है। जो निर्विरोध चुने जाने तय है उसमें ब्लॉक शीतलपुर में छह समितियों में सभी पर एक-एक ही नामांकन पत्र आया। ऐसे ही ब्लॉक सकी पर आठ में दो समितियों के वार्डों पर चुनाव नहीं होगा। ब्लॉक निधौली कलां 11 में चार, मारहरा की तीन समितियों में किसी भी पर एक-एक नामांकन पत्र नहीं आया है। ऐसे में यहां तीन समितियों पर मतदान होगा। ऐसे ही ब्लॉक अलीगंज में 16 में 15 पर समितियों पर चुनाव नहीं होगा। ब्लॉक जैथरा आठ में आठ समितियों पर निर्विरोध होना तय है। ब्लॉक अवागढ़ सात में दो, जलेसर सात में तीन पर चुनाव नहीं होगा। कुल 723 नामांकन आए है।

ब्लाक शीतलपुर में नहीं होगा मतदान ब्लाक शीतलपुर पर सुबह से ही लोग सहकारी समितियों की नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहुंच गए।

भाजपा के पदाधिकारियों को यहां देखरेख के लिए लगाया गया था। दोपहर तक निर्विरोध करने के लिए रस्साकसी चलती रही। देरशाम तक नामांकन प्रक्रिया के बाद एक-एक ही आवेदन शेष बचे। ऐसे में सभी सहकारी समितियों के डायरेक्टर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।

मारहरा ब्लॉक की सभी सहकारी समितियों पर होगा मतदान

क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति मिरहची, मारहरा और भोजपुर संचालक चुनाव के लिए मंगलवार दोपहर तक तीनों समितियों में लगभग पांच दर्जन नामांकन पत्र बिके। सहकारी समिति मिरहची के नौ वार्ड पर 10 नामांकन, मारहरा पर 17, भोजपुर पर 29 नामांकन हुए। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ आने वाले प्रस्तावक, अनुमोदकों को ब्लाक से बाहर करवा दिया।

जलेसर में 63 में से 54 वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन तय

सहकारिता क्रय-विक्रय समिति चुनाव को ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया में सात वार्ड के 63 संचालकों में से 54 पर एक-एक नामांकन से निर्विरोध निर्वाचन तय मना जा रहा है। सात वार्ड पर चुनाव की संभवना बनी हुई है। बीडीओ पीएस आनंद ने बताया कि साथा नबीपुर, पटना, महानमई, ऊंचागांव, सकरौली, शाहनगर टिमरूआ, चैनपुरा में निविर्राध निर्वाचन तय है। नामांकन के दौरान जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

ब्लॉक निधौलीकलां में 73 सदस्यों ने किया नामांकन

निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र की 11 साधन सहकारी समिति सदस्य चुनाव को 73 नामांकन हुए है। इसमें पिलुआ के 9 वार्ड में से चार पर एक-एक नामांकन हुआ है। यहां पांच वार्ड में चुनाव होगा। सोगरा पर 9 वार्ड पर एक-एक नामांकन, कपरेटा पर नौ में से पांच पर एक-एक, चार पर चुनाव होगा। अढ़ापुर में नौ में से आठ पर एक-एक नामांकन और एक पर चुनाव होगा। निधौलीकलां के नौ वार्ड पर एक-एक नामांकन, निधौलीकलां पर नौ वार्ड में पांच पर एक-एक, चार पर चुनाव, गठुर्रा पर नौ में से तीन पर एक-एक नामांकन, छह पर चुनाव, गहेतु पर नौ पर एक-एक नामांकन, बावसा पर नौ में से सात पर एक-एक नामांकन, दो पर चुनाव, खेड़ा बसुंधरा के नौ वार्ड पर छह पर एक-एक नामांकन और तीन पर चुनाव, नगला गलू के नौ वार्ड पर एक-एक नामांकन हुआ है। इस प्रकार आठ वार्ड में संचालक के लिए चुनाव होगा।

अलीगंज में 133 पर एक-एक, छह पर नामांकन नहीं, पांच पर चुनाव

ब्लॉक अलीगंज की 16 सहकारी समिति के 144 वार्ड में से 133 पर एक-एक नामांकन हुआ है। छह वार्ड में एक भी नामांकन नहीं हुआ है। जबकि पांच वार्ड में चुनाव होने की संभावना बन रही है। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन हुए। ब्लॉक की अंगरैया जमुनाई, उभई असदनगर, गढ़ी ककोड़ा, दहेलिया पूठ, मोहम्मद नगर बझेरा, नावर, अगौनापुर, बुलाकी नगर, नया गाँव, कलुआटील पुर, देवतरा, हत्सारी, अलीगंज, अकबर कोट, विल्सड पुवायां, राजा का रामपुर की प्रारंभिक समिति संचालक को नामांकन हुए। राजा का रामपुर के पांच वार्ड और देवतरा के एक वार्ड पर कोई भी नामंकन नहीं आया। 133 पर एकल नामंकन होने पर निर्विरोध होना लगभग तय है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks