बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने दी श्रद्धांजलि
मायावती ने कांशीराम की श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की श्रद्धांजलि दी।
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय काशीराम की जन्म जयंती के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने आज पार्टी मुख्यालय पर स्वर्गीय काशीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
काशीराम की जन्म जयंती के अवसर पर मायावती ने ट्विटर के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि बामसेफ डीएस-4 व बहुजन समाज पार्टी के जरिए सदियों से वंचित शोषित बहुजन समाज को राजनैतिक शक्ति के रूप में खड़ा करके परम पूज्य बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेंट को आत्म बल व गति देने वाले “मान्यवर काशीराम जी” को जन्मदिन पर अपार श्रद्धा सुमन।
उन्होंने कहा कि इसी बीएसपी मूवमेंट को जमीनी मजबूती तथा यूपी में चार बार बनी “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय” सरकार में उनका करोड़ों लोगों को सही लाभ पहुंचाकर उन्हें सत्ता की शक्ति के बल से सुसज्जित किया गया। जो देश में ‘सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के अहम मामले में बेहतरीन एवं बेमिसाल है।
मायावती ने कहा कि किंतु परम पूज्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने वाले बहुजन नायक काशीराम जी व उनके समाज/अनुयायियों की उपेक्षा तिरस्कार व षड्यंत्र का क्रम विरोधियों द्वारा आज भी लगातार जारी है। जिसका उचित जवाब चुनावी सफलता व सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके देते रहना जरूरी है।