पूरे माह नियत दिवसों पर मिलेगी परिवार नियोजन की सेवाएँ

पूरे माह नियत दिवसों पर मिलेगी परिवार नियोजन की सेवाएँ

आयोजित होंगे पुरुष, महिला नसबंदी व आईयूसीडी नियत दिवस

एटा,

जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘छोटा परिवार सुखी परिवार’ के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। परिवार नियोजन में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मार्च माह में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नियत दिवसों पर परिवार नियोजन सम्बन्धी सेवाएँ दी जायेंगी| जिसमें महिला एवं पुरुष नसबंदी व आईयूसीडी प्रमुख हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुखी परिवार के लिए परिवार नियोजन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कोई भी दंपत्ति परिवार नियोजन साधनों को अपनाकर परिवार की बेहतर प्लानिंग कर सकता है। इच्छुक लाभार्थियों तक आसानी से परिवार नियोजन की सुविधा पहुंचाने हेतु जिले में अलग-अलग दिवसों पर अलग – अलग प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी व आईयूसीडी के नियत दिवसों का आयोजन किया जा रहा है।
16 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां, 20 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा, 21 मार्च को जिला अस्पताल एटा, 22 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरथरा, 23 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट, 24 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची, 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागवाला एवं 26 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर पुरुष एवं महिला नसबंदी व आईयूसीडी नियत दिवस का आयोजन किया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर मार्च माह में प्रति कार्यकारी दिवस के दौरान महिला नसबंदी व आईयूसीडी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि नसबंदी व आईयूसीडी के नियत दिवसों के आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों तक यह सुविधाएं पहुंचाना है। अप्रैल 2022 से अब तक 47 पुरुषों, 1614 महिलाओं ने नसबंदी को अपनाया है। साथ ही 4184 आईयूसीडी, 5404 पीपीआईयूसीडी भी लगाई गई हैं।

नोडल अधिकारी ने बताया कि पुरुष नसबंदी अपनाने वाले लाभार्थियों को 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि, महिला नसबंदी अपनाने वाली लाभार्थी को 2000 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks