आक्रोश अलीगंज में शराब ठेके के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं

आक्रोश अलीगंज में शराब ठेके के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं , रिपोर्ट योगेश मुदगल

अलीगंज (एटा), शराब के ठेके खिलाफ महिलाओं का आक्रोश कम नहीं हुआ है। सोमवार शाम अमरौली रतनपुर में बंद कराए गए ठेके को खुलवाने पहुंचे आबकारी अधिकारियों को महिलाओं ने घेर लिया। काफी देर हंगामे के बाद उन्होंने आत्मदाह करने की कोशिश भी की। ये देख अधिकारी बैकफुट पर आए। उनके जाने पर ही मामला शांत हो सका।
गत आठ मार्च की रात को महिलाओं ने इकट्ठा होकर शराबियों को पीटा था। साथ ही ठेके से लाखों की शराब निकालकर सड़क पर फेंक आग के हवाले कर दी थी। उसी दिन से ठेका बंद पड़ा है। सोमवार को आबकारी इंस्पेक्टर बीके सिंह, टीम के साथ दोपहर एक बजे गांव अमरौली रतनपुर पहुंचे और शराब का ठेका खुलवाने लगे। इसकी जानकारी महिलाओं को हो गई और इकट्ठा होकर पहुंच गईं। शराब का ठेका खुलवाने का विरोध किया। उनके साथ गांव के पुरुष भी खड़े हो गए। उधर टीम भी ठेका खोलने की बात पर अड़ गई। इससे महिलाएं भड़क गई और खुद पर डीजल छिड़क लिया और माचिस जलाने लगीं। ग्रामीणों ने महिलाओं के हाथ से माचिस छींनी।

अलीगंज में ठेका खुलवाने पहुंची टीम को घेर लिया

खुद पर डीजल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास

ठेका हटवाने को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई। डीएम के समक्ष पूरी बात रखते हुए निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।

-मानवेंद्र सिंह,एसडीएम अलीगंज एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks